Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

कटौली में रफ्तार का कहर: दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन घायल

26 Jul 2026, 02:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260726 WA0007

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_ स्थानीय थाना क्षेत्र के कटौली गांव स्थित मेढ़ा महुआ के समीप शनिवार शाम करीब चार बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।IMG 20260726 WA0007
ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने तक स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों की सहायता से घायलों को संभाला। इसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारोकला निवासी सुनील कुमार (24) पुत्र सीताराम एवं शिवप्रसाद (48) पुत्र जगदीश्वर एक ही बाइक से रेणुकूट से दुद्धी की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कटौली गांव के मेढ़ा महुआ के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं दूसरी बाइक पर बजरंगी (17) पुत्र रामप्रकाश, निवासी झारोकला, अकेले सवार थे। बताया गया कि वह अपने घर से कटौली बाजार पैसे निकालने जा रहे थे। मेढ़ा महुआ के समीप पहुंचते ही उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीएचसी दुद्धी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शिवप्रसाद की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि सुनील कुमार एवं बजरंगी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में जारी है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ शिवभक्ति, संस्कार और सेवा का संदेश लेकर आगे बढ़ी कथा
Mahrajganj11 Sep

पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ शिवभक्ति, संस्कार और सेवा का संदेश लेकर आगे बढ़ी कथा

लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से शिवमय हुआ ऊँचाहार ! पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से श्री शिव…

पूरी खबर पढ़ें →
मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद
Mirzapur11 Sep

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹…

पूरी खबर पढ़ें →
17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा सकल्प आभयान’ जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव
जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे
Hamirpur11 Sep

जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान*…

पूरी खबर पढ़ें →
जन-जन तक पहंचे राषट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया से किया गया संवाद 12 सितंबर को आयोजित राष्टीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण की अपील
error: Content is protected !!