Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

₹83.86 लाख की ई-निविदा में फर्जी अनुभव प्रमाण-पत्र का आरोप, मुख्यमंत्री से एफआईआर दर्ज कराने की मांग

27 Jul 2026, 10:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

अम्बेडकरनगर। नगर पंचायत इल्तिफ़ातगंज की लगभग ₹83.86 लाख की ई-निविदा में कथित रूप से कूटरचित अनुभव प्रमाण-पत्र के आधार पर अनुचित लाभ प्राप्त करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय और आपराधिक कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत के अनुसार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं प्रभारी अधिकारी, स्थानीय निकाय, अम्बेडकरनगर की 10 अप्रैल 2026 की जांच आख्या में उल्लेख किया गया है कि ई-निविदा संख्या 1028, दिनांक 03 फरवरी 2026 के तहत लगभग ₹83.86 लाख के कार्य के लिए निविदाकार के पास कम से कम ₹28 लाख लागत के समान कार्य का अनुभव होना अनिवार्य था। आरोप है कि ठेकेदार रामअचल ने नगर पंचायत जहाँगीरगंज द्वारा जारी अनुभव प्रमाण-पत्र में एक कार्य की अनुमानित लागत ₹30.32 लाख दर्शाई, जबकि उसी कार्य की वास्तविक स्वीकृत लागत ₹16.01 लाख थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी कथित गलत अनुभव प्रमाण-पत्र के आधार पर निविदा में पात्रता हासिल करने का प्रयास किया गया। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में निविदा प्रक्रिया को त्रुटिपूर्ण बताया, जिसके बाद संबंधित ई-निविदा निरस्त कर दी गई। हालांकि शिकायत में कहा गया है कि कथित रूप से गलत अनुभव प्रमाण-पत्र जारी करने वाले अधिकारी तथा उसका उपयोग करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध अब तक न तो विभागीय कार्रवाई की गई और न ही कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया गया ।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सरकारी ई-निविदा प्रक्रिया में अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कथित रूप से गलत अनुभव प्रमाण-पत्र का उपयोग कर शासन को गुमराह करने का प्रयास किया गया, जो सरकारी अभिलेखों की कूटरचना, धोखाधड़ी तथा सरकारी निविदा प्रक्रिया को प्रभावित करने का गंभीर मामला है। मुख्यमंत्री से की गई शिकायत में संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराने, अधिशासी अधिकारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने, दोष सिद्ध होने पर कठोर दंड देने, ठेकेदार की धरोहर राशि जब्त कर उसकी फर्म को ब्लैकलिस्ट करने तथा मामले में संलिप्त अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद
Mirzapur11 Sep

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹…

पूरी खबर पढ़ें →
17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा सकल्प आभयान’ जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव
जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे
Hamirpur11 Sep

जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान*…

पूरी खबर पढ़ें →
जन-जन तक पहंचे राषट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया से किया गया संवाद 12 सितंबर को आयोजित राष्टीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण की अपील
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich11 Sep

मां राजेश्वरी देवी ट्रस्ट द्वारा नशा उन्मूलन पर जोर

*आगामी नशा उन्मूलन गोष्ठी की तैयारी बैठक संपन्न* बाबागंजबहराइच। वर्तमान समय मेंसमाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!