Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सुरेमनपुर से गोरखपुर तक एसी बस सेवा का शुभारंभ, अरविंद सिंह सेंगर ने दिखाई हरी झंडी

27 Jul 2026, 01:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260727 WA0177

बैरिया (बलिया)। बैरिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन की सुविधा के लिहाज से रविवार का दिन नई सौगात लेकर आया। सुरेमनपुर से गोरखपुर के बीच ‘सुदिष्ट बाबा एक्सप्रेस’ एसी बस सेवा का शुभारंभ हुआ। समारोह में बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता अरविंद सिंह सेंगर ने हरी झंडी दिखाकर बस को गोरखपुर के लिए रवाना किया। बस के रवाना होते ही क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर अरविंद सिंह सेंगर ने कहा कि सुरेमनपुर से गोरखपुर के बीच एसी बस सेवा शुरू होना क्षेत्र के लिए महज परिवहन सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि हजारों लोगों के रोजमर्रा के सफर को आसान बनाने वाली महत्वपूर्ण पहल है। गोरखपुर शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार और रोजगार का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में इस मार्ग पर सीधी और आरामदायक बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास का रास्ता केवल बड़ी परियोजनाओं से नहीं, बल्कि ऐसी सुविधाओं से भी बनता है जो सीधे आम आदमी की जिंदगी को आसान करें। छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और रोजाना गोरखपुर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी।

आठ प्रमुख पड़ावों से होकर गोरखपुर पहुंचेगी बस

परिवहन विभाग के अनुसार ‘सुदिष्ट बाबा एक्सप्रेस’ सुरेमनपुर से बैरिया, रेवती, सहतवार, बांसडीह, सिकंदरपुर, बेल्थरा रोड और दोहरीघाट होते हुए गोरखपुर तक संचालित होगी। इस रूट के यात्रियों को अब गोरखपुर जाने के लिए बेहतर और आरामदायक परिवहन विकल्प उपलब्ध होगा।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से इस रूट पर बेहतर बस सेवा की जरूरत महसूस की जा रही थी। एसी बस सेवा शुरू होने से न केवल यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी, बल्कि गोरखपुर तक आवागमन के लिए लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। खासकर छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और चिकित्सा के लिए गोरखपुर जाने वाले मरीजों व उनके परिजनों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

बस सेवा के शुभारंभ समारोह में स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। उपस्थित लोगों ने नई बस सेवा को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, तेज नारायण मिश्रा, अमिताभ उपाध्याय, रत्नेश सिंह, निर्भय नारायण सिंह, मृत्युंजय तिवारी ‘बबलू’, भूली साहनी, मुक्तेश्वर सिंह, दिलीप गुप्ता, सचिन साह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, परिवहन विभाग के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद
Mirzapur11 Sep

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹…

पूरी खबर पढ़ें →
17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा सकल्प आभयान’ जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव
जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे
Hamirpur11 Sep

जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान*…

पूरी खबर पढ़ें →
जन-जन तक पहंचे राषट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया से किया गया संवाद 12 सितंबर को आयोजित राष्टीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण की अपील
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich11 Sep

मां राजेश्वरी देवी ट्रस्ट द्वारा नशा उन्मूलन पर जोर

*आगामी नशा उन्मूलन गोष्ठी की तैयारी बैठक संपन्न* बाबागंजबहराइच। वर्तमान समय मेंसमाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!