Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

महुली में दर्दनाक हादसा : रेलवे ट्रैक पर 13 वर्षीय बालक की मौत

27 Jul 2026, 08:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260727 WA0039

विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुली-फुलवार बॉर्डर पर सोमवार की शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 13 वर्षीय शिवकुमार कन्नौजिया, पुत्र स्वर्गीय दीपक कुमार कन्नौजिया, निवासी ग्राम महुली की संदिग्ध परिस्थितियों में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। IMG 20260727 200523
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय आसपास पशु चरा रहे चरवाहों ने बताया कि शिवकुमार अचानक दौड़ते हुए रेलवे ट्रैक की ओर पहुंच गया। उसी दौरान सामने से तेज गति से मालगाड़ी आ रही थी। देखते ही देखते वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) तथा विंढमगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।IMG 20260727 WA0039
इस घटना ने लोगों को इसलिए भी गहरे सदमे में डाल दिया क्योंकि ग्रामीणों के अनुसार मृतक के पिता स्वर्गीय दीपक कुमार कन्नौजिया की भी कुछ वर्ष पूर्व इसी क्षेत्र के आसपास रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हुई थी। पिता और पुत्र की एक ही स्थान के निकट हुई असामयिक मृत्यु को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग इसे बेहद दुखद संयोग बता रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। परिजनों के करुण विलाप से माहौल गमगीन हो उठा। महुली सहित आसपास के गांवों में शोक व्याप्त है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद
Mirzapur11 Sep

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹…

पूरी खबर पढ़ें →
17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा सकल्प आभयान’ जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव
जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे
Hamirpur11 Sep

जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान*…

पूरी खबर पढ़ें →
जन-जन तक पहंचे राषट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया से किया गया संवाद 12 सितंबर को आयोजित राष्टीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण की अपील
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich11 Sep

मां राजेश्वरी देवी ट्रस्ट द्वारा नशा उन्मूलन पर जोर

*आगामी नशा उन्मूलन गोष्ठी की तैयारी बैठक संपन्न* बाबागंजबहराइच। वर्तमान समय मेंसमाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!