Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

थाईलैंड में भारत का परचम लहराने रवाना हुए सोनभद्र के लाल रवि सिंह

27 Jul 2026, 08:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260727 WA0027 1

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_जनपद सोनभद्र के लिए गर्व का क्षण है कि रेणुकूट निवासी एवं हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय ताईक्वानडो खिलाड़ी रवि सिंह बुधवार को थाईलैंड के पटाया शहर के लिए रवाना हो गए। वह 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली 9वीं हीरोज़ ताईक्वानडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप-2026 में पुरुष वर्ग अंडर-58 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व के लगभग 30 देशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।IMG 20260727 WA0027 1
रवि सिंह (पुत्र स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह) लंबे समय से ताईक्वानडो के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने यूरोप के रोमानिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया था। वहीं नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताईक्वानडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने भारतीय तिरंगे को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उनकी लगातार उपलब्धियों ने उन्हें देश के उभरते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया है।
थाईलैंड रवाना होने से पहले रवि सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलने का अवसर हर खिलाड़ी का सपना होता है और वह पूरी मेहनत, लगन तथा समर्पण के साथ खेलते हुए भारत, उत्तर प्रदेश और अपने गृह जनपद सोनभद्र का नाम विश्व पटल पर रोशन करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु, माता-पिता एवं परिवारजनों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, संस्कार और आशीर्वाद ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। रवि सिंह ने कहा कि वह देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पदक जीतकर भारत लौटना ही उनका लक्ष्य है।
रवि सिंह की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) नमिता शरण ने उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करेंगे।
वहीं हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के यूनिट प्रमुख समीर नायक, क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, एचआर हेड अजय सिन्हा सहित बॉयलर को-जनरेशन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने भी रवि सिंह को शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य और प्रतियोगिता में शानदार सफलता की कामना की।
रवि सिंह के थाईलैंड रवाना होने की खबर से रेणुकूट सहित पूरे सोनभद्र जनपद में खुशी और उत्साह का माहौल है। खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया है कि वह एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से भारत के लिए पदक जीतकर देश, प्रदेश और सोनभद्र का गौरव बढ़ाएँगे। अब पूरे जिले की निगाहें थाईलैंड में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहाँ सभी को रवि सिंह से स्वर्णिम सफलता की उम्मीद है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद
Mirzapur11 Sep

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹…

पूरी खबर पढ़ें →
17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा सकल्प आभयान’ जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव
जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे
Hamirpur11 Sep

जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान*…

पूरी खबर पढ़ें →
जन-जन तक पहंचे राषट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया से किया गया संवाद 12 सितंबर को आयोजित राष्टीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण की अपील
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich11 Sep

मां राजेश्वरी देवी ट्रस्ट द्वारा नशा उन्मूलन पर जोर

*आगामी नशा उन्मूलन गोष्ठी की तैयारी बैठक संपन्न* बाबागंजबहराइच। वर्तमान समय मेंसमाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!