Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

एक पेड़ माता के नाम’ अभियान के तहत डीएवी शिक्षादीप ओपा में मनाया गया पर्यावरण उत्सव

28 Jul 2026, 10:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

लोहरदगा/रांची। निर्माणाधीन डीएवी शिक्षादीप ओपा, जिला लोहरदगा में मंगलवार को ‘एक पेड़ माता के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने छायादार और औषधीय पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।IMG 20260728 WA0014

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लाल कौशल नाथ शाहदेव, लाल नंदकिशोर नाथ शाहदेव, समाजसेवी सैयद अंसारी, सनी उरांव, अमित लोहरा, छात्र क्लब पर्यावरण मंच (यूनिट, छात्र क्लब ग्रुप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकिशोर शर्मा तथा संतोष कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में दो-दो छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।IMG 20260728 WA0015कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएवी शिक्षादीप ग्रुप के निदेशक शिवनंदन पाठक ने की, जबकि विद्यालय की संस्थापिका नीलम देवी ने सभी स्थानीय एवं रांची से आए अतिथियों का स्वागत किया।IMG 20260728 WA0016

इससे पूर्व विद्यालय के पोषक क्षेत्र में जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। फेरी के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे अपने जन्मदिन, माता के नाम, गृह प्रवेश तथा अन्य पारिवारिक अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। इस दौरान रांची से आए कपिल फाउंडेशन के अध्यक्ष गगन कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विद्यालय के निदेशक शिवनंदन पाठक को सम्मानित किया।

विद्यालय के सचिव प्रवास ने कहा कि पेड़-पौधों से हमें स्वच्छ वातावरण, ऑक्सीजन और जीवन के लिए आवश्यक प्राकृतिक संतुलन प्राप्त होता है। वहीं संरक्षक ब्रजेश कुमार पाठक ने कहा कि हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण मानसिक शांति एवं स्वस्थ जीवन का आधार हैं।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने पेड़-पौधों को अपने परिवार के सदस्य की तरह संरक्षण एवं देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के उपनिदेशक अविनाश गौरव, अनूप देव पौराणिक, विश्व मोहन पांडे, रोहिणी देव पौराणिक, रमेश देव पौराणिक, कनक प्रिया, गुड़िया कुमारी सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी
Dhanbad20 Sep

झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी

रांची। झारखंड में राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने और संशोधन कराने वालों के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी
Dhanbad20 Sep

झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी

झारखंड में राशन कार्ड बनवाने और संशोधन की प्रक्रिया सख्त हो गई है। 6 दस्तावेज, हर सदस्य का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!