विमल यादव को चन्द्रशेखर फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली बड़ी जिम्मेदारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत जोरूखाड़ के निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं समाजसेवी विमल यादव को चन्द्रशेखर फाउंडेशन का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु सिंह द्वारा जारी मनोनयन-पत्र के बाद क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनके समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
चन्द्रशेखर फाउंडेशन ने विमल यादव की समाज सेवा, संगठनात्मक क्षमता एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से फाउंडेशन की गतिविधियों को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी।
मनोनयन के बाद विमल यादव ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
विमल यादव के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने पर जोरूखाड़ सहित पूरे दुद्धी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान*…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर 2026 *जन-जन तक पहुंचे राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*आगामी नशा उन्मूलन गोष्ठी की तैयारी बैठक संपन्न* बाबागंजबहराइच। वर्तमान समय मेंसमाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
*LUCKNOW* Such an active police force. It seems the protest is by Samajwadi Party workers. Rehan Siddiqui Reporter…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।