Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

अमोढ़ा में निजी चिकित्सक ने खाया जहर, मौत; सुसाइड नोट में लेखपाल पर गंभीर आरोप

29 Jul 2026, 01:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Screenshot 2026 0729 134853

अजीत मिश्रा (खोजी)

चकबंदी लेखपाल पर जमीन में हेरफेर का आरोप लगाकर निजी चिकित्सक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

  • लेखपाल पर जमीन में हेरफेर का आरोप, निजी चिकित्सक ने की आत्महत्या
  • अमोढ़ा के चर्चित चिकित्सक की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट बरामद
  • शादी से 4 महीने पहले डॉक्टर ने तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

अमोढ़ा, बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के अमोढ़ा कस्बे में एक निजी चिकित्सक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में चकबंदी लेखपाल पर जमीन को इधर-उधर करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमोढ़ा कस्बा निवासी 38 वर्षीय डॉ. गणेश श्रीवास्तव पुत्र पवन कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Screenshot 20260729 134308

बुधवार सुबह एंबुलेंस से शव अमोढ़ा स्थित घर पहुँचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर छावनी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और परिजनों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।    FB IMG 1785318819661

मृतक के भाई ईश्वर चंद्र श्रीवास्तव उर्फ मोनू ने छावनी थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में चकबंदी लेखपाल पर जमीन संबंधी मामले में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लेखपाल पर जमीन की पैमाइश में हेरफेर का आरोप है।

इस संबंध में छावनी थाने के प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट के आधार पर सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में शोक की लहर

डॉ. गणेश श्रीवास्तव पिछले एक दशक से अधिक समय से अमोढ़ा कस्बे में किराए के मकान में डिस्पेंसरी चलाकर निजी चिकित्सा सेवा दे रहे थे। वह जरूरत पड़ने पर 24 घंटे मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध रहते थे, जिसके चलते वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय और सम्मानित थे। वह पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। परिजनों के अनुसार उनकी शादी नवंबर 2026 में तय थी। उनकी अचानक मौत से परिजनों सहित मरीजों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद
Mirzapur11 Sep

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹…

पूरी खबर पढ़ें →
17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा सकल्प आभयान’ जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव
जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे
Hamirpur11 Sep

जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान*…

पूरी खबर पढ़ें →
जन-जन तक पहंचे राषट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया से किया गया संवाद 12 सितंबर को आयोजित राष्टीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण की अपील
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich11 Sep

मां राजेश्वरी देवी ट्रस्ट द्वारा नशा उन्मूलन पर जोर

*आगामी नशा उन्मूलन गोष्ठी की तैयारी बैठक संपन्न* बाबागंजबहराइच। वर्तमान समय मेंसमाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!