सिंगरौली: कलेक्टर की पहल से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: कलेक्टर की पहल से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं।
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला
सीएसआर मद से मेडिकल कॉलेज परिसर में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं बिलियर्ड्स की योजना स्वीकृत- जल्द होगा कार्य शुरू।
सिंगरौली: कलेक्टर श्री गौरव बैनल की पहल एवं सौजन्य से शासकीय मेडिकल कॉलेज सिंगरौली के विद्यार्थियों को शीघ्र ही आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीएसआर मद के माध्यम से मेडिकल कॉलेज परिसर में विभिन्न खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण कराया जाएगा।
इसके अंतर्गत मेडिकल कॉलेज परिसर में एक आधुनिक एक्रिलिक बास्केटबॉल कोर्ट, एक वॉलीबॉल कोर्ट, एक बिलियर्ड्स कक्ष, दो टेबल टेनिस टेबल तथा तीन बैडमिंटन कोर्ट विकसित किए जाएंगे। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए भी बेहतर वातावरण प्राप्त होगा।
उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया था कि मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त खेल सुविधाओं का अभाव है। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल सीएसआर मद से आवश्यक खेल अधोसंरचना विकसित कराने की पहल की, ताकि मेडिकल विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ खेलकूद एवं फिटनेस के लिए भी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें। कलेक्टर श्री बैनल का मानना है कि चिकित्सा शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी उतना ही आवश्यक है। *हाल ही में इस खेल सुविधाओं की परियोजना को आदित्य बिरला CSR से स्वीकृति मिल गई है* जल्द ही उक्त निर्माण कार्य शुरू किया जाने वाला है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…
पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद। सूरि राज 45 आगम एकासन तप पारणोत्सव के अवसर पर रविवार को खाचरौद नगरी धर्म, तप, त्याग…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बिरसिंहपुर | 20 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।