Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

खेत में घास काटते समय किशोरी को साँप ने डसा, पीएससी पर चिकित्सक नहीं मिले

30 Jul 2026, 06:56 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260730 WA0001

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोलिनडूबा गांव में बुधवार शाम एक किशोरी को खेत में घास काटते समय अज्ञात विषैले साँप ने डस लिया। समय रहते परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचाए जाने से उसकी जान बच गई। हालांकि परिजनों का आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) विंढमगंज में चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण समय पर प्राथमिक उपचार नहीं मिल सका, जिसके बाद किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी रेफर करना पड़ा।IMG 20260730 WA0001
जानकारी के अनुसार कोलिनडूबा गांव निवासी रविन्द्र की 16 वर्षीय पुत्री अर्चना बुधवार शाम लगभग 5 बजे घर के समीप खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक एक अज्ञात साँप ने उसके बाएं पैर में डस लिया। घटना के बाद अर्चना की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
परिजन बिना समय गंवाए उसे निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण प्राथमिक उपचार नहीं मिल सका। इसके बाद परिजन तत्काल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे।
सीएचसी दुद्धी में डॉ. मनोहर सिंह एवं चिकित्सकीय टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने आवश्यक दवाएं देने के साथ किशोरी को निगरानी में रखा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार फिलहाल अर्चना की स्थिति स्थिर है और लगातार चिकित्सकीय देखरेख में उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि आपातकालीन परिस्थितियों में पीएससी पर चिकित्सकों की अनुपस्थिति मरीजों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों में मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद
Mirzapur11 Sep

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹…

पूरी खबर पढ़ें →
17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा सकल्प आभयान’ जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव
जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे
Hamirpur11 Sep

जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान*…

पूरी खबर पढ़ें →
जन-जन तक पहंचे राषट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया से किया गया संवाद 12 सितंबर को आयोजित राष्टीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण की अपील
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich11 Sep

मां राजेश्वरी देवी ट्रस्ट द्वारा नशा उन्मूलन पर जोर

*आगामी नशा उन्मूलन गोष्ठी की तैयारी बैठक संपन्न* बाबागंजबहराइच। वर्तमान समय मेंसमाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!