Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

शिक्षा के मंदिर के पास गैरकानूनी कारोबार: कब जागेगी प्रशासन की नींद?

30 Jul 2026, 08:05 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
1785378638125

अजीत मिश्रा (खोजी)

स्कूल के पास कच्ची शराब के अड्डे पर हंगामा, बकाया मांगने पर युवक की पिटाई और पुलिस से झड़प

  • स्कूल के पास शराब के अड्डे पर हुआ हंगामा
  • बकाया रकम मांगने पहुंचे युवक के साथ मारपीट, पुलिस से झड़प
  • विक्रमजोत चौकी क्षेत्र के बाघानाला गांव की घटना

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के बाघानाला गांव में परिषदीय विद्यालय के समीप संचालित कच्ची शराब के एक अड्डे पर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। बकाया रकम मांगने पहुंचे एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बीच-बचाव करना चाहा तो स्थिति और बिगड़ गई, और इस दौरान पुलिसकर्मियों से भी झड़प हो गई।बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमजोत चौकी क्षेत्र के बाघानाला गांव से जो तस्वीर सामने आई है, वह बेहद शर्मनाक और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली है। एक परिषदीय विद्यालय के ठीक समीप सरेआम अवैध कच्ची शराब का अड्डा चलना और विरोध करने या बकाया मांगने पर दबंगई व मारपीट होना इस बात का प्रमाण है कि तस्करों केौसले कितने बुलंद हैं।

मुख्य बिंदु:

​सूत्रों के अनुसार, टिकरिया निवासी रोहित सिंह बाघानाला गांव में एक युवक से अपनी बकाया रकम मांगने गए थे। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर कच्ची शराब बेचने वाले के परिवार ने रोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर विक्रमजोत चौकी से उपनिरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) विक्रमजोत पहुंचाया।

​घटना के बाद मुख्य आरोपी अवैध कच्ची विक्रेता गोलही निषाद मौके से फरार हो गया। छावनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • कानून का खौफ गायब: विद्यालय जैसी पवित्र जगह के पास अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे वहां पढ़ने वाले मासूम बच्चों और स्थानीय समाज पर इसका कितना बुरा असर पड़ रहा होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.
  • खाकी से उलझने का दुस्साहस: स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई और झड़प की खबरें सामने आती हैं, हालांकि थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों के घायल होने से इनकार किया है, लेकिन यह घटना कानून के इकबाल पर बड़ा धब्बा है।
  • कार्रवाई के नाम पर लीपापोती: मुख्य आरोपी गोलही निषाद मौके से फरार होने में कामयाब रहा और पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर ‘तहरीर न मिलने’ का रटा-रटाया बयान देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश की जा रही है।

​सवाल जो जनता के जेहन में हैं:

  1. ​आखिर स्कूलों के पास इस तरह के अवैध अड्डों को स्थानीय स्तर पर किसकी शह मिल रही थी?
  2. ​क्या पुलिस तब तक किसी बड़ी घटना का इंतजार करती रहेगी जब तक कोई अनहोनी न हो जाए?
  3. ​अवैध शराब के कारोबारियों के दिलों में कानून का डर दोबारा कैसे कायम होगा?

​यह समय सिर्फ एक आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर लेने का नहीं, बल्कि छावनी थाना क्षेत्र और विक्रमजोत चौकी के अंतर्गत चल रहे ऐसे तमाम अवैध मयखानों को जड़ से उखाड़ फेंकने का है। जब तक प्रशासन सख्त और मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक ऐसे दबंगों के हौसले पस्त नहीं होंगे।

​इस संबंध में थाना प्रभारी छावनी ने बताया कि पुलिस को इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, लेकिन सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर भेज दी गई थी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस झड़प में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। शिक्षा के मंदिर के पास इस प्रकार के अवैध कारोबार और हंगामे को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद
Mirzapur11 Sep

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹…

पूरी खबर पढ़ें →
17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा सकल्प आभयान’ जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव
जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे
Hamirpur11 Sep

जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान*…

पूरी खबर पढ़ें →
जन-जन तक पहंचे राषट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया से किया गया संवाद 12 सितंबर को आयोजित राष्टीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण की अपील
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich11 Sep

मां राजेश्वरी देवी ट्रस्ट द्वारा नशा उन्मूलन पर जोर

*आगामी नशा उन्मूलन गोष्ठी की तैयारी बैठक संपन्न* बाबागंजबहराइच। वर्तमान समय मेंसमाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!