Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कमिश्नर ने तत्काल शक्ति तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी को सक्ती से अडभार स्थानांतरण किया

30 Jul 2026, 07:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260730 180104

सक्ती  समाचार – जिले मे जिला अधिवक्ता संघ सक्ती ने बिलासपुर संभाग के आयुक्त सुनील कुमार जैन को ज्ञापन सौंपकर सक्ती की एसडीएम कावेरी मरकाम और तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी को तत्काल हटाने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि राजस्व न्यायालयों में प्रशासनिक अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और ई-राजस्व न्यायालय की व्यवस्था के सुचारू संचालन में लगातार समस्याएं बनी हुई हैं, जिससे आम जनता और अधिवक्ताओं का न्यायिक व्यवस्था पर विश्वास प्रभावित हो रहा है

ज्ञापन में अधिवक्ता संघ ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को आयोजित सामान्य सभा की बैठक में तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी के कार्यों के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद कलेक्टर सक्ती को लिखित आवेदन देकर उनका स्थानांतरण करने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अधिवक्ता संघ का आरोप है कि तहसीलदार कार्यालय में भ्रष्टाचार, ई-राजस्व न्यायालय की व्यवस्था के विफल रहने और अन्य कथित प्रशासनिक अनियमितताओं के कारण राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। इससे बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों के बीच न्यायिक व्यवस्था के प्रति अविश्वास का माहौल बन रहा है।

इसी को लेकर जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर संभाग के आयुक्त सुनील कुमार जैन को ज्ञापन सौंपते हुए न केवल तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी, बल्कि एसडीएम कावेरी मरकाम को भी सक्ती से हटाने की मांग की है। संघ ने मांग की है कि राजस्व न्यायालयों की निष्पक्षता, पारदर्शिता और आमजन का विश्वास बनाए रखने के लिए दोनों अधिकारियों का शीघ्र स्थानांतरण किया जाए।

सूत्रों के अनुसार, कमिश्नर ने जिला अधिवक्ता संघ की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को सक्ती एसडीएम कावेरी मरकाम और तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए निर्देशित किया

IMG 20260723 111322

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!