Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

शिक्षक दीपक कुजूर हत्याकांड का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में रची गई थी साजिश

30 Jul 2026, 09:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

गढ़वा: बड़गड़ थाना क्षेत्र के सालो जंगल में शिक्षक दीपक कुजूर की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे कथित प्रेम-प्रसंग और पति को रास्ते से हटाने की साजिश थी। इस मामले में मुख्य आरोपी मतिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले एक अन्य आरोपी परवेज आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

FB IMG 1785419976629
पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 की सुबह सालो जंगल स्थित ललमटिया के पास दीपक कुजूर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मारने के साथ धारदार हथियार से हमला किया था। घटनास्थल से जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया गया था। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमडेगा निवासी एवं पेशे से शिक्षक दीपक कुजूर के रूप में हुई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी का पूर्व में डाल्टनगंज में कार्यरत रहने के दौरान मतिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान से कथित प्रेम संबंध था। पुलिस का दावा है कि शादी के बाद महिला अपने पति के साथ सिमडेगा चली गई थी और कुछ समय पूर्व उसने एक बेटी को जन्म दिया था। इसी रंजिश में मुख्य आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दीपक कुजूर की हत्या की साजिश रची।
पुलिस ने इस मामले में मतिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान (नवाटोली, डाल्टनगंज) तथा मफूज अंसारी (कुमनी, चैनपुर) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी
Dhanbad20 Sep

झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी

रांची। झारखंड में राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने और संशोधन कराने वालों के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी
Dhanbad20 Sep

झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी

झारखंड में राशन कार्ड बनवाने और संशोधन की प्रक्रिया सख्त हो गई है। 6 दस्तावेज, हर सदस्य का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!