Sonbhadra news:राजकीय इंटर कॉलेजों को मिले 11 नए पी.ई.एस. प्रधानाचार्य

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_जनपद के माध्यमिक शिक्षा विभाग को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न राजकीय इंटर कॉलेजों में 11 पी.ई.एस. (प्रांतीय शिक्षा सेवा) प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाचार्या की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों से विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों को नई गति मिलने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था भी अधिक प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार ओमप्रकाश को राजकीय इंटर कॉलेज कोन, सुरेंद्र कुमार सिंह को राजकीय इंटर कॉलेज अनपरा, उमेश कुमार मिश्र को राजकीय इंटर कॉलेज खुज्झा, लक्ष्मण प्रसाद को राजकीय इंटर कॉलेज गुरमुरा, ब्रह्मजीत यादव को राजकीय इंटर कॉलेज चपकी, डॉ. अरविंद कुंवर को राजकीय इंटर कॉलेज शक्तिनगर, निशा सिंह को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, संतोष कुमार विश्वकर्मा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज रामगढ़, हरेंद्र कुमार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज मेड़रदह, डॉ. रविंद्र नाथ यादव को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज नन्दवा तथा सुरेश को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज मुडिलाडीह, सोनभद्र का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।
शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि अनुभवी पी.ई.एस. अधिकारियों की नियुक्ति से विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, परीक्षा परिणामों में सुधार, अनुशासन, नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
जनपद के शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, अभिभावकों एवं सामाजिक संगठनों ने सभी नवनियुक्त प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाचार्या को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में विद्यालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे तथा सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक बल मिलेगा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






