श्मशान घाट का मार्ग बना मुसीबत: सैकड़ों किसान रोज़ कीचड़ और गड्ढों से होकर खेत जाने को मजबूर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अमित पाटीदार/सारंगी।
ग्राम सारंगी में पाटीदार समाज श्मशान घाट तक जाने वाला मार्ग बारिश के बाद पूरी तरह बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढों में पानी भरा हुआ है और पूरे मार्ग पर कीचड़ फैला होने से आवागमन बेहद कठिन हो गया है।

यह मार्ग केवल श्मशान घाट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसी रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों किसान अपने खेतों तक पहुंचते हैं। खेतों में कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और अन्य वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण किसानों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन फंस जाते हैं और फिसलने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
सबसे गंभीर बात यह है कि अंतिम यात्रा जैसे संवेदनशील अवसर पर भी लोगों को इसी कीचड़ और जलभराव वाले रास्ते से गुजरना पड़ता है, जो ग्रामीण क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं पर सवाल खड़े करता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग का शीघ्र पक्की सड़क के रूप में निर्माण कराया जाए, ताकि किसानों और ग्रामीणों को राहत मिल सके तथा श्मशान घाट तक सम्मानजनक और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।