Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स सम्पन्न

31 Jul 2026, 11:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 6588522945855872725

FB IMG 4707017564122740113सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम, सागर में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसमें जिले के विभिन्न थाना एवं इकाइयों से लगभग 70 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के महत्वपूर्ण प्रावधानों, अनुसंधान की नवीन प्रक्रिया, डिजिटल एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन, अपराध विवेचना, गिरफ्तारी, तलाशी, जब्ती, न्यायालयीन प्रक्रिया तथा कानूनों के व्यावहारिक क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विस्तृत एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञों ने नवीन कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा केस स्टडी एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से कानूनों के प्रभावी अनुपालन की प्रक्रिया को समझाया। समापन अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि नवीन आपराधिक कानूनों का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी, तकनीक आधारित, समयबद्ध एवं नागरिक-केंद्रित बनाना है। इन कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है जब पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उनके प्रावधानों का गहन अध्ययन कर उन्हें व्यवहार में पूरी दक्षता के साथ लागू करें। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का प्रभावी उपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना, त्वरित कार्रवाई एवं नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवा प्रदान करने का आह्वान किया गया। सागर पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पुलिस बल को नवीन विधिक प्रावधानों, आधुनिक अनुसंधान तकनीकों एवं व्यावसायिक दक्षताओं से निरंतर अद्यतन रखा जा सके तथा आमजन को प्रभावी, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

कधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!