Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों ग्रामीण विकास योजनाओं के लक्ष्य :  कलेक्टर श्री गौरव बैनल

01 Aug 2026, 08:45 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260801 084321

 

 

 

सिंगरौली: निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों ग्रामीण विकास योजनाओं के लक्ष्य :  कलेक्टर श्री गौरव बैनल

 

पीएम आवास, जल संरक्षण, पौधरोपण और स्वच्छता कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

 

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

 

सिंगरौली:  कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों की जनपदवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास प्लस तथा पीएम जनमन एवं धरती आबा अभियान के अंतर्गत चिन्हित सभी पात्र हितग्राहियों के आवास शीघ्र स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों के बैंक खातों का सत्यापन कर एक सप्ताह के भीतर स्वीकृत आवेदनों की प्रथम किस्त जारी की जाए। साथ ही जिन हितग्राहियों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप आवास निर्माण पूर्ण कर लिया है, उन्हें 15 अगस्त से पूर्व योजना की तृतीय किस्त उपलब्ध कराई जाए। जिन ग्राम पंचायतों में लंबित प्रकरण अधिक हैं, वहां आवास निर्माण के लिए निर्माण सामग्री सामूहिक रूप से उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएं।

 

बैठक में विकसित भारत जन-जन अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर कार्ययोजना तैयार कर पौधरोपण प्रारंभ किया जाए। उन्होंने जल स्रोतों एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकसित तालाबों के आसपास स्थित शासकीय भूमि को प्राथमिकता देते हुए पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। “एक बगिया मां के नाम” अभियान के तहत उद्यानिकी विभाग के माध्यम से स्व-सहायता समूहों को फलदार पौधे उपलब्ध कराने की कार्रवाई भी सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत भवनों, विद्यालयों तथा नवीन शासकीय भवनों में रूफ रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अनिवार्य रूप से विकसित करने के निर्देश दिए।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा के दौरान उन्होंने वास ऑन व्हील योजना में अधिक से अधिक स्वच्छता मित्रों को जोड़ने तथा उनकी मैपिंग कर शासकीय विद्यालयों एवं अन्य शासकीय भवनों की नियमित साफ-सफाई के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया। साथ ही व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण प्राथमिकता से पूर्ण करने तथा आवश्यकतानुसार पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कलेक्टर ने औद्योगिक इकाइयों एवं नगर निगम से लगे ग्राम पंचायत क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित कंपनियों एवं नगर निगम के साथ एमओयू कर कचरा संग्रहण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को अवगत कराने के निर्देश संबंधित उपयंत्रियों एवं सहायक यंत्रियों को दिए।

कलेक्टर ने 7 अगस्त से प्रारंभ होने वाले जन विश्वास अभियान के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित आवेदनों के निराकरण के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध सभी शासकीय सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अभियान की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैढ़न श्री अजीत बरवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चितरंगी श्री मान सिंह सैयाम, आरईएस के श्री मनोज बाथम सहित जिला पंचायत एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!