Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: नवजीवन विहार जोन नगर निगम अंतर्गत सफाई मित्रों का पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने किया सम्मान।

01 Aug 2026, 08:54 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260731 180300
Oplus_131072

 

 

सिंगरौली: नवजीवन विहार जोन नगर निगम अंतर्गत सफाई मित्रों का पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने किया सम्मान।

 

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

 

सिंगरौली: । नगर पालिक निगम सिंगरौली के नवजीवन विहार जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 36 के कांग्रेस पार्षद प्रेमसागर मिश्रा के नेतृत्व में सफाई मित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफाई कर्मियों का साल, श्रीफल , मच्छरदानी भेंटकर सम्मान किया गया तथा उनका मुंह मीठा कराकर उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान सफाई मित्रों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। सफाई कर्मियों ने पार्षद प्रेमसागर मिश्रा की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और समय-समय पर उनका उत्साहवर्धन करते हैं। उनका कहना था कि वार्ड 36 के पार्षद का कार्य करने का तरीका अलग है और वे सफाई कर्मियों को परिवार की तरह सम्मान देते हैं।

इस अवसर पर पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सबसे बड़ा योगदान सफाई कर्मियों का है। उनकी मेहनत के कारण शहर और जिले की स्वच्छता रैंकिंग बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि वास्तविक हीरो हमारे सफाई मित्र हैं और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उनका सम्मान करना चाहिए।

पार्षद ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में सफाई मित्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लगातार जनता की सेवा की। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों का सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके कठिन परिश्रम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। भविष्य में भी इस प्रकार के सम्मान समारोह आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी सफाई मित्रों का मुंह मीठा कराया गया। इसके बाद नगर निगम नवजीवन विहार जोन के मुख्य द्वार पर सभी ने एकजुट होकर “स्वच्छ सिंगरौली, स्वस्थ सिंगरौली” का नारा लगाते हुए स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!