नरयावली पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, आरोपी गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में गुमशुदा एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नरयावली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द करते हुए मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रकरण में दिनांक 04.06.2026 को थाना नरयावली में एक नाबालिग बालिका के अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने संबंधी रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी एवं पारंपरिक तरीकों से तलाश की गई। इसी क्रम में दिनांक 30.07.2026 को उत्तर प्रदेश के वृंदावन क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं पीड़िता के कथनों के आधार पर प्रकरण में सुसंगत धाराओं का इजाफा करते हुए आरोपी बिट्टू उर्फ लीलाधर लोधी (उम्र 20 वर्ष), निवासी जिला ललितपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय सागर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेन्द्र सोलंकी तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नरयावली उप निरीक्षक प्रतिमा मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक जे.पी. यादव, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक सुशील शुक्ला, आरक्षक पवन पटैल तथा साइबर सेल सागर के प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक श्री बंशीधर नगर। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।