चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में घायल बेसहारा पशुओं के लिए संसाधनों की कमी, शेल्टर होम की मांग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रावतभाटा। नगर में पशु चिकित्सालय होने के बावजूद घायल, बीमार एवं बेसहारा कम्युनिटी एनिमल को रखने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। इसी बीच शुक्रवार रात समर्शिबल ब्रिज के नीचे तीन दिन से घायल अवस्था में पड़े एक श्वान के कराहने की सूचना पूर्व पार्षद मनीष गिरी को मिली।
सूचना पर मनीष गिरी ने सरामा एनिमल फाउंडेशन की संचालक विनीता प्रदीप के साथ मौके पर पहुंचकर रात करीब 8 बजे घायल श्वान का रेस्क्यू किया। बाद में वन विभाग के अधिकारी मनोज शर्मा की मदद से उसे सुरक्षित रखा गया। शनिवार सुबह विनीता प्रदीप घायल श्वान को अपने खर्चे पर कोटा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां उसका उपचार शुरू किया गया और उसे भर्ती किया गया।
मनीष गिरी ने विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ को दिए ज्ञापन में रावतभाटा की आबादी से दूर एनिमल शेल्टर होम के लिए जमीन आवंटित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शेल्टर होम बनने से घायल एवं बेसहारा पशुओं को समय पर आश्रय और 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा 22 सितंबर 2026 को जनपद खीरी में तैनात…
पूरी खबर पढ़ें →
*सतना (मध्य प्रदेश)* के सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले हुई एक घटना के…
पूरी खबर पढ़ें →
अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 22 सितम्बर 2026/ आगामी गणेश विसर्जन पर्व के दृष्टिगत परसोखेड़ी तालाब स्थित विसर्जन स्थल का अपर कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
*विकास भवन में लगी सेवा संकल्प अभियान की विशाल प्रदर्शनी* फिरोजाबाद। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 22 सितम्बर 2026/ आगामी गणेश विसर्जन पर्व के दृष्टिगत परसोखेड़ी तालाब स्थित विसर्जन स्थल का अपर कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।