Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में अभाविप का चला सदस्यता अभियान

01 Aug 2026, 07:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260801 WA0030 3

विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दुद्धी जिला इकाई द्वारा शनिवार को आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में भव्य सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं छात्र हितों के प्रति समर्पण का संकल्प लेते हुए अभाविप की सदस्यता ग्रहण की।IMG 20260801 WA0030 3
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि “जहाँ युवा जागते हैं, वहीं राष्ट्र का भविष्य संवरता है। सदस्यता नहीं, यह राष्ट्र सेवा का संकल्प है।” उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित ऐसा संगठन है जो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करने का कार्य करता है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संगठन की कार्यशैली, उद्देश्यों एवं विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और राष्ट्रीय गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें “शिक्षा जीवन के लिए, जीवन वतन के लिए” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया गया।
अभियान का नेतृत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अमन कुमार जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि देश का उज्ज्वल भविष्य युवाओं के जागरूक, शिक्षित और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित होने पर निर्भर करता है। परिषद का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी में राष्ट्र प्रथम की भावना का विकास करना है।IMG 20260801 WA0019
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार कन्नौजिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन, संस्कार, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रभक्ति का समावेश अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा अर्जित कर देश और समाज की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। पूरे अभियान के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ अभाविप की सदस्यता ग्रहण की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*बस्ती: हरैया पुलिस को बड़ी सफलता, समय माता मंदिर में चोरी का खुलासा, 23 किलो पीतल के घंटे-घंटी, दानपात्र और नकदी बरामद, 2 चोर गिरफ्तार*
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर सियासी घमासान: ‘अपनी जनता पार्टी’ ने उठाई ‘एक देश—एक वोटर लिस्ट’ और न्यायिक जांच की मांग
Lucknow11 Sep

मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर सियासी घमासान: ‘अपनी जनता पार्टी’ ने उठाई ‘एक देश—एक वोटर लिस्ट’ और न्यायिक जांच की मांग

लखनऊ / विशेष संवाददाता देश में चुनावी निष्पक्षता और मतदाता सूचियों की प्रमाणिकता को लेकर राजनीतिक बहस एक…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने खड़े ट्रैक्टर को मारी टक्कर; चालक समेत 4 लोग गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर
Ghazipur11 Sep

गाजीपुर में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने खड़े ट्रैक्टर को मारी टक्कर; चालक समेत 4 लोग गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

​गाजीपुर (विशेष संवाददाता): जनपद के पहाड़पुर क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: SP यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, बैरक से लेकर भोजनालय तक का किया निरीक्षण
Basti11 Sep

बस्ती: SP यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, बैरक से लेकर भोजनालय तक का किया निरीक्षण

जनपद बस्ती, 11 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को सहायक पुलिस अधीक्षक /…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!