Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी का किया निरीक्षण

01 Aug 2026, 07:19 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260801 WA0037

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
जनपद सोनभद्र के जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, दुद्धी का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं आधारभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। उन्होंने प्रयोगशाला भवन के अनुरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। IMG 20260801 WA0037
क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में मिनी स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जयराम सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह को दिए। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं का विस्तार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में महोगनी का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। साथ ही विद्यालय में आवश्यक संसाधनों के विकास, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।IMG 20260801 WA0038
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में निर्माणाधीन कक्षा-कक्षों एवं कस्तूरबा बालिका आवासीय भवन का भी निरीक्षण किया और संबंधित कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, शिक्षकगण, कर्मचारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*बस्ती: हरैया पुलिस को बड़ी सफलता, समय माता मंदिर में चोरी का खुलासा, 23 किलो पीतल के घंटे-घंटी, दानपात्र और नकदी बरामद, 2 चोर गिरफ्तार*
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर सियासी घमासान: ‘अपनी जनता पार्टी’ ने उठाई ‘एक देश—एक वोटर लिस्ट’ और न्यायिक जांच की मांग
Lucknow11 Sep

मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर सियासी घमासान: ‘अपनी जनता पार्टी’ ने उठाई ‘एक देश—एक वोटर लिस्ट’ और न्यायिक जांच की मांग

लखनऊ / विशेष संवाददाता देश में चुनावी निष्पक्षता और मतदाता सूचियों की प्रमाणिकता को लेकर राजनीतिक बहस एक…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने खड़े ट्रैक्टर को मारी टक्कर; चालक समेत 4 लोग गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर
Ghazipur11 Sep

गाजीपुर में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने खड़े ट्रैक्टर को मारी टक्कर; चालक समेत 4 लोग गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

​गाजीपुर (विशेष संवाददाता): जनपद के पहाड़पुर क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: SP यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, बैरक से लेकर भोजनालय तक का किया निरीक्षण
Basti11 Sep

बस्ती: SP यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, बैरक से लेकर भोजनालय तक का किया निरीक्षण

जनपद बस्ती, 11 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को सहायक पुलिस अधीक्षक /…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!