Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध अभियान जारी 307 लीटर संदिग्ध घी एवं 88 किलो बिना एक्सपायरी तिथि का इंटरएस्टरीफाइड फेट जब्त

02 Aug 2026, 10:38 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

1048116 1048152 1048104 1048155 1048109 1048150 1 1048151धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 1 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देशानुसार एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में 31 जुलाई 2026 को खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल ने ग्राम गुजरी, तहसील धरमपुरी स्थित महेश्वरी ट्रेडर्स का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान थोक विक्रय के लिए विभिन्न पैकिंग में श्रीमूल ब्रांड घी तथा प्रभूजी ब्रांड इंटरएस्टरीफाइड फेट उपलब्ध पाया गया। संदेह के आधार पर श्रीमूल ब्रांड घी के 15 किलोग्राम टीन पैक, एक किलोग्राम, 200 मिली तथा 30 मिली पाउच पैकिंग एवं प्रभूजी ब्रांड इंटरएस्टरीफाइड फेट के नमूने जांच के लिए लिए गए।निरीक्षण के दौरान शेष 307 लीटर श्रीमूल ब्रांड घी, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 54 हजार 482 रुपये है तथा 88 किलोग्राम प्रभूजी ब्रांड इंटरएस्टरीफाइड फेट, जिसकी अनुमानित कीमत 39 हजार 180 रुपये है, जब्त कर आगामी आदेश तक विक्रेता की सुपुर्दगी में रखा गया।

 

अभियान के तहत ग्राम लेबड़ स्थित जय महाकाल डेयरी से मिश्रित दूध, सांवरिया डेयरी से मिश्रित दूध एवं घी, घाटाबिल्लौद स्थित श्रीहरि डेयरी से पनीर, महाकाल डेयरी से घी एवं दही तथा बालाजी इंटरप्राइजेस से अरिहंत ब्रांड घी के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। प्राप्त शिकायत के आधार पर धार स्थित बम-बम स्वीट्स से मलाई बर्फी, शक्कर बूरा एवं कोकोनट पाउडर के नमूने भी संग्रहित किए गए।सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इससे पूर्व 30 जुलाई 2026 को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा शासकीय माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, शासकीय आदर्श आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांडव रोड तथा शासकीय नवीन हाईस्कूल धरावरा में खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट से बचाव विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को दैनिक उपयोग के खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान, सरल परीक्षण विधियों तथा पैक्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि, बैच नंबर, एफएसएसएआई लोगो एवं लाइसेंस नंबर की जांच करने के संबंध में जानकारी दी गई।चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से शहर के होटल, रेस्टोरेंट एवं डेयरी संचालकों को भी वर्षा ऋतु में विशेष सावधानी बरतने, स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ढंककर रखने, खाद्य पदार्थों का सुरक्षित भंडारण, व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य तेल का तीन बार से अधिक उपयोग नहीं करने, अखाद्य रंगों का उपयोग नहीं करने, फलों को पकाने के लिए कार्बाइड का उपयोग नहीं करने तथा जूस में कृत्रिम रंग एवं सैक्रीन का उपयोग नहीं करने के संबंध में जागरूक किया गया।

 

इस कार्यवाही में अभिहित अधिकारी श्री सचिन लौगरिया, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती निर्मला सोमकुंवर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर. जी. माऊटा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुभाष खेडकर सहित खाद्य सुरक्षा प्रशासन का दल उपस्थित रहा।

 

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट
Sagar21 Sep

इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंजीनियर्स फोरम सागर की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
पलेरा : नयागांव में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत
Tikamgarh21 Sep

पलेरा : नयागांव में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत

टीकमगढ़ जिले की पलेरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नयागांव के मुर्राय गांव में 2 साल पहले बनाए…

पूरी खबर पढ़ें →
अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण
Sagar21 Sep

अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मकरोनिया संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के बढ़तुमा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!