सिंगरौली: ऑटो चालकों के विरुद्ध विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान, नियम उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: ऑटो चालकों के विरुद्ध विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान, नियम उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई।
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से ऑटो चालकों के विरुद्ध विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
उक्त कार्रवाई सूबेदार श्री आशीष तिवारी, थाना प्रभारी यातायात के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों के वाहनों की सघन जांच की गई तथा उन्हें यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन के समस्त आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, निर्धारित स्थानों से ही सवारी बैठाने एवं उतारने, तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संबंध में विस्तृत समझाइश एवं जागरूक किया गया।
जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए ऑटो चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई। साथ ही उन्हें भविष्य में नियमों का उल्लंघन न करने की सख्त हिदायत दी गई।
सिंगरौली पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…
पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद। सूरि राज 45 आगम एकासन तप पारणोत्सव के अवसर पर रविवार को खाचरौद नगरी धर्म, तप, त्याग…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बिरसिंहपुर | 20 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।