A2Z सभी खबर सभी जिले की
लवर मामी ने की भांजे की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सिंगरौली जिले के मोरवा थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक सत्यप्रकाश गुप्ता और आरोपी महिला के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। महिला रिश्ते में मृतक की मामी लगती थी। बताया गया कि मृतक लगातार महिला पर शादी करने का दबाव बना रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस के मुताबिक 31 जुलाई की सुबह भगत सिंह कॉलोनी निवासी सत्यप्रकाश गुप्ता का शव उनकी कार में मिला था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगने पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान मृतक के संपर्क में रहने वाली महिला पर संदेह गहराया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने शादी के दबाव से परेशान होकर दुपट्टे से मृतक का गला घोंट दिया। वारदात के बाद रात करीब तीन बजे शव को कार की ड्राइविंग सीट पर रखकर घटना को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस जांच में पूरा मामला सामने आ गया।
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि मामले की आगे की विवेचना जारी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।