Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरकारी स्कूल की क्लास में छात्रो को दिखाई गई A सर्टिफिकेट फिल्म धुरंधर, दिए गए जांच के आदेश

03 Aug 2026, 10:41 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260803 085835वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मैहर के सरकारी स्कूल में डिजिटल एलईडी स्क्रीन पर 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को फिल्म दिखाने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत। मैहर जिले के अमरपाटन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कठहा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रों को बिना अनुमति फिल्म ‘घुरंधर’ दिखाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल की डिजिटल एलईडी स्क्रीन पर 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को फिल्म दिखाई गई, जबकि फिल्म को CBFC द्वारा ‘A’ (Adults Only) श्रेणी का प्रमाणपत्र दिया गया है। वायरल वीडियो में कक्षा के भीतर एक अतिथि शिक्षक भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो स्थानीय ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर साझा किया और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए लगाई गई डिजिटल एलईडी स्क्रीन का उपयोग मनोरंजन के लिए किया गया, जो गंभीर लापरवाही है। मामले के सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। वहीं कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने बताया कि कक्षा में 18 वर्ष से कम उम्र के छात्र भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!