A2Z सभी खबर सभी जिले की
181 पर कीजिए कॉल, एक दिन में बनेगा आय, जाति प्रमाण पत्र, What’s app पर मिलेगी डिजिटल कॉपी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए आय और जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। अब लोगों को इन प्रमाण पत्रों के लिए लोक सेवा केंद्र या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नागरिक सिर्फ 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कॉल कर अपना आधार नंबर बताकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधार नंबर का मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है। कॉल के दौरान पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन दर्ज कर लिया जाएगा। सरकार का दावा है कि 24 घंटे के भीतर आय और जाति प्रमाण पत्र तैयार हो जाएगा, जबकि उसकी डिजिटल कॉपी सीधे आवेदक के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दी जाएगी। इससे लोगों का समय और खर्च दोनों बचेंगे तथा सरकारी सेवाएं पहले से अधिक तेज और पारदर्शी बनेंगी। सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा। उन्हें अब छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में यह पहल नागरिकों तक सरकारी सेवाएं घर बैठे पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।