Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कटरा क्षेत्र का निगमायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, अतिक्रमणकारियो पर कराई सख्त कार्यवाही

04 Aug 2026, 09:15 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260803 165230सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने तीनबत्ती कटरा होते हुए विजय टॉकीज तिराहा, नगर निगम टपरा मार्केट आदि का निरीक्षण किया और कटरा क्षेत्र में जगह-जगह अतिक्रमण कर अव्यवस्था फैलाने वाले अतिक्रमणकारीयों पर समक्ष में खड़े होकर सामग्री जब्ती की सख्त कार्यवाही कराई। उन्होंने कटरा व्यवसायिक क्षेत्र में पक्की दुकानों के बाहर फुटपाथ पर विक्रय सामग्री रखकर अतिक्रमण करने वालों के कपड़ा स्टैंड, तखत, फल क्रेट, स्टैंड आदि जब्त करायें। उन्होंने निगमकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा की निगम टपरा मार्केट में दुकानदारों से शपथ पत्र बनवाएं सभी अपनी दुकान गली को स्वच्छ रखेंगे। जो भी दुकानदार गंदगी फैलाते हैं या जिनकी दुकान के आस पास गंदगी, खाली रेपर, पेकिंग मटेरियल आदि कचड़ा डला मिले तो तत्काल चालानी कार्यवाही करें। और बार बार यदि यह दोहराया जाये तो उक्त दुकानदार का आवंटन निरस्त करने की कार्यवाही करें। निगमायुक्त ने दुकानदारों सहित रेहड़ी ठेला व्यापारियों को समझाईस देते हुए कहा की शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें। सागर शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधायें प्रदान करना निगम प्रशासन के साथ ही आपकी भी जिम्मेदारी है। आप दुकानदारों के ग्राहक शहर के नागरिक हैं उनकी सुविधा को अतिक्रमण कर असुविधा में न बदलें। उन्होंने कहा की आप अपने प्रतिष्ठान में झाडू लगाते ही हैं यदि कोशिश करेंगे तो दुकान के आसपास भी सफाई रखी जा सकेगी। उन्होंने दुकानदारों से कहा की दुकान के बाहर सामग्री रखकर प्रर्दशन न करें। फुटपाथ नागरिकों के आने जाने हेतु उपलब्ध रहें उनकी सुविधा को बाधित न करें। निगमायुक्त ने निगम के इंजीनियर्स को निर्देशित कर कहा की कटरा बाजार के सभी भवनों की बिल्डिंग परमिशन चैक करें। जिन बिल्डिंगों की आवसीय भवन अनुज्ञा नक्शा आदि पास है और उनमें व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालित हैं या किसी भी प्रकार की व्यापारिक गतिविधियों में उपयोग किया जा रहा है ऐसे भवन स्वामियों पर वैधानिक कार्यवाही करें। कटरा बाजार का औचक निरीक्षण किये जाने के दौरान अतिक्रमण पाये जाने और साफ-सफाई में दुरुस्ती न पाये जाने पर नाराजगी जताते हुए निगमायुक्त ने कटरा क्षेत्र के जिम्मेदार निगमकर्मियों को फटकार लगाते हुए कहा की यह आपकी जिम्मेदारी है की शहर पूरी तरह व्यवस्थित साफ स्वच्छ और सुंदर रहे। सभी निगमकर्मी प्रतिब्धता से कार्य करें आगे से लापरवाही बरतने पर तत्काल निलंबन की कार्यवाही की जावेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!