Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

खरगोन://दतिया उपचुनाव में जीत पर करही कांग्रेस ने निकाली विजय रैली, ढोल-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न

04 Aug 2026, 09:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260803 WA0085

दतिया उपचुनाव में जीत पर करही कांग्रेस ने निकाली विजय रैली, ढोल-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न

करही। दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जीत के बाद इसका उत्साह करही नगर में भी देखने को मिला। ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर विजय रैली निकाली और जीत का जश्न मनाया।
ढोल-आतिशबाजी के साथ गूंजा नगर
विजय रैली नगर के प्रमुख चांदनी चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार सहित विभिन्न चौक-चौराहों से होकर गुजरी। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के तिरंगे झंडे लेकर शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के समर्थन में जमकर नारे लगाए। जगह-जगह आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूरज पटेल ने कहा कि यह जीत केवल दतिया की जनता की जीत नहीं, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के कांग्रेस की नीतियों पर बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दतिया के मतदाताओं ने सच्चाई और विकास का साथ दिया है। उपचुनाव के परिणाम से आने वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
विजय रैली में नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश वर्मा, जिला सचिव आजम सैयद, रामलाल जाट, गुरमी, जयराम गोयलित, विजय खिवसरा, दीपक जाट, विशाल बागमार, महेंद्र जाट, विक्कू वर्मा, यश डाकोलिया, विजय कोचले सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!