Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रथम सोमवारी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, उपायुक्त व एसपी ने किया उद्घाटन

04 Aug 2026, 06:23 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा श्री बंशीधर नगर श्रावण मास की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर श्री बंशीधर नगर स्थित प्रसिद्ध राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी तथा उपाध्यक्ष संध्या देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कियाIMG 20260804 061843उद्घाटन के बाद राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रजनीकांत मधुर (भोलू), कोषाध्यक्ष शुभम प्रकाश (गट्टू) एवं उपसचिव लव कुमार ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और विधायक का बुके, चुनरी तथा राजा पहाड़ी शिव मंदिर की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।IMG 20260804 061822इस अवसर पर मंदिर के पुजारी रामचंद्र पाठक एवं गोविंद पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक संपन्न कराया। पूजा के उपरांत भगवान भोलेनाथ को भोग अर्पित किया गया तथा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।IMG 20260804 061812कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रजनीकांत मधुर ने उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा एवं विधायक अनंत प्रताप देव को मंदिर के समग्र विकास से संबंधित मांगपत्र सौंपा।IMG 20260804 WA0025

मांगपत्र में मंदिर परिसर के सौंदर्याकरण, मुख्य सड़क से मंदिर तक दोनों ओर स्ट्रीट लाइट लगाने, आकर्षक बागवानी विकसित करने, राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने, एल्यूमिनियम रेलिंग एवं गार्डवाल निर्माण, आधुनिक पार्क विकसित करने तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।IMG 20260804 WA0022

IMG 20260804 061800इस अवसर पर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार नगर, मंदिर प्रबंधन समिति के मीडिया प्रभारी अशोक सेठ, सदस्य ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज कुमार (मंटू), विद्या भास्कर, धीरज कुमार, अभय कुमार (मिंटू), सचिन कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ਸੀ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦੇ ਸੇਵਾਦਾਰ ਸੰਦੀਪ ਅਰੋੜਾ ਅਤੇ ਆਪਣਾ ਘਰ ਆਸ਼ਰਮ ਤੋਂ ਕੇਵਲ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਕਟਾਰੀਆ ਨੂੰ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ
Faridkot20 Sep

ਸੀ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦੇ ਸੇਵਾਦਾਰ ਸੰਦੀਪ ਅਰੋੜਾ ਅਤੇ ਆਪਣਾ ਘਰ ਆਸ਼ਰਮ ਤੋਂ ਕੇਵਲ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਕਟਾਰੀਆ ਨੂੰ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ

ਫਰੀਦਕੋਟ ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਮਿਤੀ 20-9-26 ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀਆਂ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਸੀਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਤੋਂ ਸੰਦੀਪ ਅਰੋੜਾ ਅਤੇ ਆਪਣਾ ਘਰ ਆਸ਼ਰਮ ਤੋਂ…

पूरी खबर पढ़ें →
मुंबई हायकोर्ट,नागपुर बेंच की ओरसे, विधी साक्षरता अभियान के राष्ट्रीय आयोजन मे बि.एस.ए.-२३ के साथ ई- इव्हीडंस का धडक प्रशिक्षण कार्यक्रम, वर्धा एस.पी. कार्यालय मे आयोजित हुवा !
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ahmednagar20 Sep

संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन

संगमनेर शहर संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन रविवार रोजी दुपारी चार वाजता पूर्ण पारंपारिक कलाकृती नृत्य…

पूरी खबर पढ़ें →
अरविंद जायसवाल लगातार पांचवीं बार बने श्री राजा बरियार शाह रामलीला कमेटी के अध्यक्ष
Sonbhadra20 Sep

अरविंद जायसवाल लगातार पांचवीं बार बने श्री राजा बरियार शाह रामलीला कमेटी के अध्यक्ष

66 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प, डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया को सचिव की जिम्मेदारी;…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!