A2Z सभी खबर सभी जिले की
जीजा- साली के शव पेड़ पर मिले लटके,पुलिस ने की जांच शुरू
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रायसेन जिले में एक ही पेड़ की अलग-अलग डालियों पर जीजा और साली के शव फंदे से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सिलवानी थाना क्षेत्र के नागिन मोड़ पीपल वाले जंगल की है। मौके से सल्फास की डिब्बी, महिला का पर्स, पानी की बोतल और बाइक बरामद हुई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मृतकों की पहचान विकलपुर निवासी 38 वर्षीय रूपेश कुशवाह और उनकी साली पिंकी कुशवाह के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार को रूपेश अपनी साली पिंकी को लेने गया था। दोनों शाम को बाइक से निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। इसके बाद पिंकी के पति ने सिलवानी थाने में दोनों की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि रूपेश और पिंकी के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध थे, जिसका दोनों परिवार विरोध कर रहे थे। पिंकी की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी, जबकि रूपेश विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस इस एंगल को भी जांच में शामिल कर रही है।
घटनास्थल से मिले सामान और अन्य साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।