Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गौरैला विकासखंड के चनाडोंगरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन

05 Aug 2026, 12:37 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 04 अगस्त 2026 ।।

पेन्ड्रारोड गौरेला/छत्तीसगढ—:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जीपीएम जिले के गौरेला विकासखंड अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, चनाडोंगरी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल हुई है । प्राप्त जानकारी अनुसार राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक- एनक्यूएएस, के अंतर्गत किए गए मूल्यांकन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, चनाडोंगरी ने 88.57% अंक हासिल करते हुए यह राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल किया है। जीपीएम जिले में यह स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है ।.जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मूल्यांकन दल ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, सेवाओं से मरीजों की संतुष्टि, आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्वच्छता, रिकॉर्ड संधारण, दवाओं की उपलब्धता, मानव संसाधन.प्रबंधन, अधोसंरचना, सामुदायिक सहभागिता, जैसे विभिन्न मानकों पर इस संस्थान का परीक्षण किया गया, जिसमें कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर- चनाडोंगरी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस संस्थान में ओपीडी, मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण कार्य, परिवार नियोजन, गैर संचारी रोगों की जांच, परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, टेलीमेडिसिन, स्वास्थ्य शिक्षा, निशुल्क दवाओ का वितरण आदि जैसी सुविधाएं नियमित रूप से करवाई जा रहीं है। जीपीएम जिला कलेक्टर विजय दयाराम जी ने इस उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए जिले की अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक- एनक्यूएएस, प्रमाणन के लिए प्रयास किए जाने का निर्देश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरैला जिले की करीब 14 स्वास्थ्य संस्थाएं अभीतक एनक्यूएएस प्रमाणित हो चुकी हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!