Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सम्मान जो समाज के काम आए पहल के तहत विद्यार्थियों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को मिली उपयोगी सामग्री

05 Aug 2026, 12:38 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 4797649512959150403सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि समाज का वास्तविक सम्मान वही है, जो जरूरतमंदों के जीवन में उपयोगी सिद्ध हो। इसी सोच के साथ पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा प्रारंभ की गई ‘‘सम्मान जो समाज के काम आए‘‘ पहल के अंतर्गत प्राप्त होने वाली उपयोगी सामग्री लगातार विद्यार्थियों, महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में ग्राम अटाकार्नेलगढ़ के किला परिसर स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय के समीप आयोजित कार्यक्रम में 205 विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, 28 छात्र-छात्राओं को साइकिल, 160 महिलाओं को साड़ियां, 150 जरूरतमंद परिवारों को कंबल, 90 लोगों को छाते, 20 परिवारों को चटाइयां तथा हनुमान मंदिर के लिए एक रामायण और 36 सुंदरकांड की पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भूपेन्द्र सिंह ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में माला और गुलदस्ते स्वीकार करने के स्थान पर ऐसी उपयोगी सामग्री भेंट करने का आग्रह किया है, जो समाज के काम आ सके। इसी उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर प्राप्त स्कूल बैग, कॉपी, पुस्तकें, पेन, टिफिन, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री विद्यार्थियों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि समाज का सम्मान सीधे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को शिक्षा के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में साइकिल मिलने से उनकी पढ़ाई सुगम होगी और वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंच सकेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इन सुविधाओं का पूरा लाभ उठाकर मन लगाकर अध्ययन करें, अपने माता-पिता, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करें तथा भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाएं।
श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, पेयजल, सार्वजनिक अधोसंरचना और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अनेक कार्य किए गए हैं। गांव-गांव में विद्यालयों, महाविद्यालयों, सड़क निर्माण तथा अन्य जनहितकारी सुविधाओं का विस्तार इसी सोच का परिणाम है कि क्षेत्र के किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ भी निरंतर मिल रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता से चल रही ‘‘सम्मान जो समाज के काम आए‘‘ पहल केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का अभियान है। इस अभियान के माध्यम से समाज के सहयोग को जरूरतमंदों तक पहुंचाकर सम्मान को सार्थक बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में गोविंद सिंह नेगुवा, सिरनाम सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह तोमर, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी, जनपद उपाध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर, आशीष पटेरिया, गोलू राय, हनमत सिंह, वीर सिंह यादव, जाहर सिंह अहिरवार, हाकम सिंह राजपूत, हीरू राजपूत, राकेश तिवारी, शीतल सिंह, रामू कौशिक एवं मयंक यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!