शैलेंद्र कुमार मिश्रा बने उत्तर प्रदेश जीत कुने-डो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_ उत्तर प्रदेश में जीत कुने-डो खेल को नई दिशा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश जीत कुने-डो एसोसिएशन ने शैलेंद्र कुमार मिश्रा को संगठन का उपाध्यक्ष (Vice President) नियुक्त किया है। इस संबंध में एसोसिएशन के महासचिव मुकेश मिश्रा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से उन्हें एक वर्ष के लिए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि शैलेंद्र कुमार मिश्रा को प्रदेश में जीत कुने-डो खेल के प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा खेल की गतिविधियों के विस्तार के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उनसे अपेक्षा की गई है कि वे खेल के नियमों एवं संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश में जीत कुने-डो को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 
एसोसिएशन ने विश्वास जताया है कि शैलेंद्र कुमार मिश्रा के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं खेल के प्रति समर्पण से उत्तर प्रदेश में जीत कुने-डो को नई पहचान मिलेगी तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। संगठन ने स्पष्ट किया कि उनका कार्यकाल प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के लिए रहेगा, जिसे उनके कार्यों एवं प्रदर्शन के आधार पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
शैलेंद्र कुमार मिश्रा की नियुक्ति पर खेल जगत एवं जीत कुने-डो से जुड़े खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में जीत कुने-डो खेल का व्यापक विकास होगा और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित/पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त गिरफ्तार महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में…
पूरी खबर पढ़ें →
सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsUP के 5 तहसीलदार निलंबित ! 1-अमित यादव, तहसीलदार सण्डीला ,हरदोई। 2- कृष्ण कुमार मिश्रा, तहसीलदार, देवरिया। 3-…
पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ आपका एक ऐतिहासिक निर्णय से पीआरबी 112 के जवानों को तीन शिफ्ट में यानी 8 घंटे की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News(SD) सुरक्षित UP, तेज़ रिस्पॉन्स: UP 112 को मिलेंगे 425 नए वाहन. आपातकालीन सेवा होगी और तेज़: UP…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।