12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण
महराजगंज। जनपद में आगामी 12 सितंबर 2026, शनिवार को आयोजित होने वाली तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न लंबित वादों के साथ यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित ई-चालानों का भी नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।
महराजगंज पुलिस ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि यदि उनके यातायात ई-चालान लंबित हैं तो वे राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से इनके निस्तारण का लाभ उठाएं। इससे लंबित मामलों के निस्तारण के साथ वाहन स्वामियों को भी राहत मिलेगी।
लंबित ई-चालान की स्थिति और उससे संबंधित जानकारी ई-चालान पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। वाहन स्वामी निर्धारित प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने लंबित चालान का निस्तारण करा सकते हैं।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाएं और लंबित यातायात ई-चालानों का नियमानुसार निस्तारण कराएं। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात नियमों का हमेशा पालन करें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नौतनवा पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार नौतनवा महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
गैंगस्टर एक्ट में वांछित/पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त गिरफ्तार महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में…
पूरी खबर पढ़ें →
सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsUP के 5 तहसीलदार निलंबित ! 1-अमित यादव, तहसीलदार सण्डीला ,हरदोई। 2- कृष्ण कुमार मिश्रा, तहसीलदार, देवरिया। 3-…
पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ आपका एक ऐतिहासिक निर्णय से पीआरबी 112 के जवानों को तीन शिफ्ट में यानी 8 घंटे की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।