A2Z सभी खबर सभी जिले की
खबर छपी… मुद्दा उठा… फिर भी नहीं पिघला प्रशासन, आखिर सारंगी के श्मशान घाट मार्ग का निर्माण कब होगा?
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अमित पाटीदार/सारंगी।
ग्राम सारंगी के पाटीदार समाज श्मशान घाट तक जाने वाले मार्ग की बदहाली एक बार फिर जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। प्रदेश में विकास और मूलभूत सुविधाओं के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सारंगी में श्मशान घाट तक पहुंचने वाला प्रमुख मार्ग आज भी कीचड़ और गहरे गड्ढों की गिरफ्त में है।
यह मार्ग केवल अंतिम यात्रा का रास्ता नहीं, बल्कि प्रतिदिन सैकड़ों किसानों के खेतों तक पहुंचने का मुख्य मार्ग भी है। बारिश के बाद हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोगों को रोज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।

इस समस्या को समाचार के माध्यम से प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य शुरू करेगा, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी न कोई हलचल दिखाई दी और न ही कोई ठोस कार्रवाई।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जनता की आवाज, ग्रामीणों की मांग और मीडिया में प्रकाशित खबर भी जिम्मेदारों तक नहीं पहुंच पा रही है, तो आखिर इस मार्ग की सुध कब ली जाएगी?
लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि इस मार्ग को प्राथमिकता में शामिल कर तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। अब सारंगी के ग्रामीणों का सिर्फ एक ही सवाल है—घोषणाएं बहुत हो गईं, आखिर सड़क पर काम कब दिखाई देगा?
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।