Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों के बीच साड़ी-धोती का वितरण

05 Aug 2026, 06:36 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

रमना (गढ़वा): झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को रमना प्रखंड मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा सह वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता ने की, जबकि संचालन अनुज चंद्रवंशी ने किया।IMG 20260805 062836इस अवसर पर भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ताहिर अंसारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष शांति देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान, स्वाभिमान और अधिकार की लड़ाई को जनआंदोलन का स्वरूप दिया। उनका संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा।

झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ताहिर अंसारी ने कहा कि दिशोम गुरु ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष शांति देवी ने सामाजिक न्याय, समानता और सेवा के उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में असहाय एवं जरूरतमंद महिला-पुरुषों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया गया। इस दौरान रमना के व्यवसायी संजय गुप्ता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक अनंत प्रताप देव एवं ताहिर अंसारी ने उन्हें माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक
Dhanbad21 Sep

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका
Dhanbad21 Sep

भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका

कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
सालदाहा सभागार में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह, रतिलाल टुडू ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित
Dhanbad21 Sep

सालदाहा सभागार में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह, रतिलाल टुडू ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

13वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में 'बिरसा मुंडा शिशु निकेतन' के होनहारों का परचम: जीते 9 पदक…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
रेलवे ग्राउंड में अतिक्रमण के कारण बच्चों के खेल-कूद के मैदान पर आया संकट
Dhanbad21 Sep

रेलवे ग्राउंड में अतिक्रमण के कारण बच्चों के खेल-कूद के मैदान पर आया संकट

धनबाद, कतरासगढ़ : कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा के लकड़का 4/5 नंबर रेलवे ग्राउंड में अवैध निर्माण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!