A2Z सभी खबर सभी जिले की
बाबा महाकाल की पालकी के दौरान जयकारों से गूंजा सिकंदराराऊ, बारिश के बीच उमडी श्रद्धा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस सिकंदराराऊ ।नगर में मंगलवार को गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से और बेहद धूमधाम के साथ बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश के बीच भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरा नगर शिवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ
ßßसमाजसेवी देवा वाष्र्णेय ने किया। उन्होंने मोहल्ला हुरमतगंज स्थित श्री किशोरी बल्लभ मंदिर में बाबा महाकाल का पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चना और आरती की। इसके बाद बाबा की पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। श्री किशोरी बल्लभमंदिर से शुरू हुई यह भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। पालकी यात्रा राठी चौराहा, तिराहा बाजार, नयागंज, जीटी रोड और पुरानी सब्जी मंडी होते हुए वापस किशोरी बल्लभ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान मौसम खुशनुमा बना रहा और लगातार हो रही बारिश के बीच भी भक्त सड़कों पर डटे रहे। नगरवासियों ने जगह-जगह पालकी का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की पालकी पर पुष्प वर्षा की और आरती उतारकर पुण्य लाभ कमाया। पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे।

इस अवसर पर आयोजनकर्ता विनय माहेश्वरी, अमर दरगढ़, मुकुल गुप्ता शेखर वाष्र्णेय, रिंकू जैन, अभितेश वाष्र्णेय राजा जी, वैभव वाष्र्णेय, राज वाष्र्णेय सभासद, चंचल गुप्ता, सूरज वाष्र्णेय आदि मौजूद थे।§
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।