किसान की घर पर करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम बरवाटोला मैरहवा निवासी नागवंत (35) नामक युवक की घर पर अचानक करंट लगने से मृत्यु हो गई। परिजनों ने मंगलवार को थाना बभनी में सूचना दी। पुलिस के अनुसार घटना 3 अगस्त को दोपहर लगभग 2 बजे घटित हुई।
बताया गया कि खेत से धान रोपाई करके घर लौटने के बाद नागवंत ने घर के अंदर लगे बिजली बोर्ड का स्विच ऑन किया, तभी अचानक करंट लग गया। शोर सुनकर उसकी पत्नी पूनम देवी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार हेतु परिवारजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजन ने थाना बभनी में शिकायत देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया है ।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित/पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त गिरफ्तार महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में…
पूरी खबर पढ़ें →
सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsUP के 5 तहसीलदार निलंबित ! 1-अमित यादव, तहसीलदार सण्डीला ,हरदोई। 2- कृष्ण कुमार मिश्रा, तहसीलदार, देवरिया। 3-…
पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ आपका एक ऐतिहासिक निर्णय से पीआरबी 112 के जवानों को तीन शिफ्ट में यानी 8 घंटे की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News(SD) सुरक्षित UP, तेज़ रिस्पॉन्स: UP 112 को मिलेंगे 425 नए वाहन. आपातकालीन सेवा होगी और तेज़: UP…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।