गढ़वा: अवैध राशि मांगने के आरोप में PMAY-G के प्रखंड समन्वयक कार्यमुक्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गढ़वा: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अवैध राशि मांगने के आरोप में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खरौंधी प्रखंड के प्रखंड समन्वयक कुमार शानु केशरी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आवास योजना से संबंधित कार्य के बदले एक पंचायत सहायक से अवैध राशि मांगने का आरोप लगाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने 3 अगस्त को संबंधित कर्मी से स्पष्टीकरण मांगा था। प्राप्त जवाब की जांच के बाद उसे असंतोषजनक पाया गया।
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी सरकारी कर्मी द्वारा अवैध राशि की मांग गंभीर अनुशासनहीनता है और सरकारी सेवा के मूल दायित्वों व नैतिक मूल्यों के विपरीत है। ऐसे मामलों में दोषी कर्मियों को सेवा में बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है।
उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर जिला प्रशासन ने कुमार शानु केशरी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार, अनियमितता या अवैध वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर एवं त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsकुएं में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से कोइंदी गांव में सनसनी कई दिनों से लापता थी 50…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया माननीय राज्यपाल का स्वागत…
पूरी खबर पढ़ें →
रांची। झारखंड में राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने और संशोधन कराने वालों के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड में राशन कार्ड बनवाने और संशोधन की प्रक्रिया सख्त हो गई है। 6 दस्तावेज, हर सदस्य का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।