पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



बेगु / चित्तौड़गढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बुधवार को जिला परिषद सभागार में पंचायत राज आम चुनाव-2026 एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर समस्त प्रकोष्ठों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में चुनाव से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित कार्यों की समयबद्ध रूप से तैयारी पूरी करने तथा सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने पर जोर दिया।
बैठक में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, कार्मिकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री, कानून एवं व्यवस्था, मतदाता जागरूकता, परिवहन व्यवस्था सहित चुनाव से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि पंचायत राज आम चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव-2026 का आयोजन सुचारू रूप से कराया जा सके।
बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर / जयपुर। (निशांत पंडित ) राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के परिणाम सामने आने…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…
पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। कस्बे के केरिया माकड़ा रोड स्थित सरस्वती स्कूल एवं कॉलेज में बुधवार से 70वीं जिला स्तरीय छात्र…
पूरी खबर पढ़ें →
पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।