Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नारनौल में व्यापार आयोग के गठन और व्यापारियों को बुढ़ापा पेंशन देने की उठी मांग

05 Aug 2026, 09:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM
  • नारनौल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोपाल शरण गर्ग
    नारनौल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोपाल शरण गर्ग

    अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच ने केंद्र सरकार से देश के व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए व्यापारी कल्याण आयोग के गठन की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि आयोग को संवैधानिक दर्जा एवं अलग बजट उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना अथवा अन्य आपात परिस्थितियों में व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा सुनिश्चित की जा सके।
    नारनौल में आयोजित संगठन के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि देश का व्यापारी सबसे अधिक कर (टैक्स) अदा करता है, लेकिन इसके बावजूद वह स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं करता। उन्होंने कहा कि व्यापारियों पर नियमों के उल्लंघन की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाती है, जो आवश्यक भी है, लेकिन जिन विभागों और एजेंसियों की जिम्मेदारी निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने की है, उनकी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
    उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि शॉर्ट सर्किट जैसी दुर्घटना में किसी कर्मचारी या मजदूर की मृत्यु होती है तो व्यापारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर दी जाती है, जबकि संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय करने से अक्सर बचा जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को सुरक्षा, सम्मान और न्याय दिलाना है।
    *संगठन की चार प्रमुख मांगें*
    राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने केंद्र सरकार के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख मांगें राखी
    देश में व्यापारी कल्याण आयोग का गठन कर उसे संवैधानिक दर्जा दिया जाए।
    प्रत्येक व्यापारी को उसके द्वारा जमा किए गए टैक्स के अनुपात में बुढ़ापा पेंशन प्रदान की जाए।
    जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक टैक्स देने वाले व्यापारियों को राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानित किया जाए तथा राष्ट्रीय स्तर के व्यापारियों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मान प्रदान किया जाए।
    प्राकृतिक आपदा या आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में व्यापारियों की दुकानों का टैक्स के आधार पर बीमा एवं उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए।
    *18 राज्यों में संगठन का विस्तार*
    इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच का संगठनात्मक विस्तार देश के 18 राज्यों तक हो चुका है। संगठन ने प्रत्येक वर्ष एक लाख सक्रिय व्यापारी सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें इस वर्ष अब तक 50 हजार से अधिक सदस्य जोड़े जा चुके हैं। हरियाणा के सभी जिलों में संगठन की इकाइयों का गठन भी पूरा हो चुका है।
    उन्होंने बताया कि संगठन का लक्ष्य देशभर के 30 करोड़ व्यापारियों को एक मंच पर संगठित करना है। इसी उद्देश्य से अगले वर्ष नई दिल्ली में एक विशाल राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।
    कार्यक्रम में जिला प्रधान संजय गर्ग, जिला वरिष्ठ महामंत्री बिशन सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गौड़, संजय अग्रवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!