Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

आगामी चुनाव की रणनीति पर सपा ने किया मंथन

06 Aug 2026, 06:43 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260806 WA0002

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_कस्बा स्थित डीसीएफ कॉलोनी के गोंडवाना भवन में बुधवार को समाजवादी पार्टी की माह की पहली संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों एवं विचारों पर चलने का संकल्प लिया।IMG 20260806 WA0002
बैठक में संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय जनसमस्याओं के समाधान, पर्यावरण संरक्षण, मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा आगामी विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन करते हुए समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी नीरेंद्र सिंह गोंड की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए नीरेंद्र सिंह गोंड ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जबकि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है तथा वितरण व्यवस्था में अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन मिलेगा।
बैठक में विनोद सिंह गोंड, जगदीश प्रसाद यादव, कल्याण खान, नागेंद्र यादव, हरिशंकर यादव, अजय यादव, गौस मोहम्मद खान, राजकुमार, रामलाल, अनवर अली, प्रेमसागर पांडे, गोविंदा विश्वकर्मा, कौशल्या देवी, आशा रावत, सोना बेगम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं
Mahrajganj09 Sep

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन
Mahrajganj09 Sep

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया पर्दाफाश
Mahrajganj09 Sep

फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया पर्दाफाश

जनपद बस्ती फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!