Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

खेत में धान रोपाई के दौरान दर्दनाक हादसा, बंधी में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत

06 Aug 2026, 06:48 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260806 WA0004

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_स्थानीय थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। धान की रोपाई के दौरान माता-पिता के साथ खेत गई पांच वर्षीय मासूम बच्ची की खेत के पास स्थित बंधी में डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है, जबकि बच्ची का शव बुधवार सुबह खोजबीन के दौरान बंधी से बरामद हुआ।IMG 20260806 WA0004
प्राप्त जानकारी के अनुसार नौडीहा गांव निवासी रामदास अपनी पत्नी के साथ धान की रोपाई करने खेत गए थे। उनके साथ उनकी पांच वर्षीय पुत्री पार्वती भी खेत पर मौजूद थी। खेत में काम के दौरान माता-पिता कृषि कार्य में व्यस्त थे, जबकि खेत से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित बंधी के आसपास खेलते-खेलते पार्वती परिजनों की नजरों से ओझल हो गई। काफी देर तक बच्ची के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
रातभर परिजन और ग्रामीण बच्ची की खोजबीन में जुटे रहे। बुधवार सुबह दोबारा तलाश के दौरान जब परिजन बंधी के पास पहुंचे तो पार्वती का शव पानी में उतराता मिला। परिजन तत्काल उसे बाहर निकालकर बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह दृश्य देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है तथा मामले की जांच की जा रही है।
मृतका के पिता रामदास ने बताया कि उनके परिवार में छह बच्चे हैं, जिनमें तीन पुत्र और तीन पुत्रियां शामिल हैं। पार्वती तीसरे नंबर की संतान तथा पुत्रियों में दूसरी थी। मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दर्दनाक घटना से पूरे नौडीहा गांव में शोक की लहर व्याप्त है और ग्रामीण शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं
Mahrajganj09 Sep

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन
Mahrajganj09 Sep

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया पर्दाफाश
Mahrajganj09 Sep

फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया पर्दाफाश

जनपद बस्ती फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!