शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का मिला सम्मान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_दुद्धी तहसील अंतर्गत महुली स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कालेज, महुली के प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया को शिक्षा, समाज सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पीएचडी की मानद उपाधि (Honorary Ph.D.) से सम्मानित किया गया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान Iconic Human Rights & Educational Organisation द्वारा प्रदान किया गया। संस्था ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य, विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं नैतिक विकास में योगदान तथा पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की सराहना करते हुए डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया को यह सम्मान प्रदान किया।
डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया लंबे समय से शिक्षा जगत में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एक कुशल प्रधानाचार्य के रूप में उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उन्होंने सामाजिक, शैक्षिक एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई है।
डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया को पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर महुली, दुद्धी एवं पूरे सोनभद्र जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे शिक्षा, समाज सेवा एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जारी रखेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsUP के 5 तहसीलदार निलंबित ! 1-अमित यादव, तहसीलदार सण्डीला ,हरदोई। 2- कृष्ण कुमार मिश्रा, तहसीलदार, देवरिया। 3-…
पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ आपका एक ऐतिहासिक निर्णय से पीआरबी 112 के जवानों को तीन शिफ्ट में यानी 8 घंटे की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News(SD) सुरक्षित UP, तेज़ रिस्पॉन्स: UP 112 को मिलेंगे 425 नए वाहन. आपातकालीन सेवा होगी और तेज़: UP…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद बस्ती फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।