राहत आयुक्त के निर्देश पर बस्ती में बाढ़ प्रबंधन तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण

*BREAKING / NEWS / UP / BASTI*
राहत आयुक्त के निर्देश पर बस्ती में बाढ़ प्रबंधन तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण
डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद, राहत आयुक्त/अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने किया निरीक्षण।
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जनपद बस्ती में बाढ़ प्रबंधन संबंधी तैयारियों का किया निरीक्षण।
राहत एवं बचाव कार्यों तथा समन्वय व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण।
निरीक्षण दल में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आशीष शर्मा, परियोजना निदेशक बाढ़, प्रशान्त कुमार, प्रोजेक्ट एसोसिएट, सहाना हेगड़े, मेट्रोलॉजिस्ट यूएनडीपी सहित जनपद के ज्ञान चन्द्र गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि./रा, रंजीत रंजन, आपदा विशेषज्ञ बाढ़, राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी रहे शामिल।
दल ने संभावित बाढ़ प्रभावित तहसील हर्रैया एवं बस्ती सदर के विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण।
इस दौरान स्थापित बाढ़ शरणालयों एवं मॉडल बाढ़ शरणालयों का किया निरीक्षण।
राहत किट के नमूनों का परीक्षण के साथ ही राहत एवं बचाव दलों की तैनाती, संसाधनों की उपलब्धता और बाढ़ प्रबंधन तैयारियों का किया स्थलीय मूल्यांकन।
तहसील हर्रैया के ग्राम बरसांव स्थित मॉडल बाढ़ शरणालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, राहत व्यवस्था एवं आपदा के समय शरणार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का किया अवलोकन।
विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर के ग्राम जिनवां का भी कियादौरा।
NRSC की रिपोर्ट के अनुसार यह ग्राम 21 जुलाई को जलमग्न दर्शाया गया था, जबकि स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि गांव में 20 एवं 21 जुलाई दोनों दिनों जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति थी।
दल ने समुदाय स्तर पर नाविकों, तैराकों एवं गोताखोरों के साथ बैठक की।
इसमें 30वीं वाहिनी पीएसी फ्लड पीएसी के अधिकारियों एवं जवानों ने सहभागिता की।
बैठक में संभावित बाढ़ में त्वरित राहत एवं बचाव, स्थानीय समुदाय की भूमिका और समन्वय पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा पिछले 17 वर्षों के बाढ़ चेतावनी प्रतिवेदनों एवं बाढ़ आवृत्ति विश्लेषण पर आधारित पुस्तिका जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना एवं अपर आयुक्त को भेंट की गई।
निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने निर्देश दिए कि संभावित बाढ़ से निपटने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण रखें
राहत एवं बचाव संसाधनों को सक्रिय अवस्था में रखें तथा आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






