Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ब्रेकिंग न्यूज़ 50 गायों को लेकर कार्रवाई की मांग, कधवन-कोलझिकी पंचायत में रेलवे लाइन के पास मौजूद हैं पशु

09 Sep 2026, 11:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ब्रेकिंग न्यूज़ 50 गायों को लेकर कार्रवाई की मांग, कधवन-कोलझिकी पंचायत में रेलवे लाइन के पास मौजूद हैं पशु - गढ़वा, झारखंड

गढ़वा जिला खरौंधी भवनाथपुर श्री बंशीधर नगर रमना विशुनपुरा मझिआंव क्षेत्र से गायों को कथित रूप से अवैध तरीके से बाहर भेजे जाने की तैयारी का मामला सामने आया है👉 सूत्र के हवाले से ख़बर ..? 👆 स्थानीय लोगों के अनुसार भवनाथपुर, दहड़िया और झूमरी होते हुए कधवन-कोलझिकी पंचायत क्षेत्र में रेलवे लाइन के समीप करीब 50 गायें लगभग मौजूद हैं। रात क़रीब 8 बजेIMG 20260909 233722स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इन गायों को ट्रक के माध्यम से बाहर भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी। ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में काफी समय से गायों के कथित अवैध कारोबार की गतिविधियां चल रही थीं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।IMG 20260909 233737बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में गायों के रेलवे लाइन के पास मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई। लोगों का कहना है कि यदि पशुओं को कहीं ले जाने की तैयारी थी, तो पूरे मामले की जांच कर यह पता लगाया जाना जरूरी है कि गायें कहां से लाई गईं, इन्हें कहां ले जाने की योजना थी और इनके परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मौजूद हैं या नहीं। IMG 20260909 233737स्थानीय लोगों ने यह भी सवाल उठाया है कि यदि क्षेत्र में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं, तो संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिल सकी। लोगों की ओर से श्री बंशीधर नगर थाना, भवनाथपुर थाना, खरौंधी थाना और रमना थाना ओर विशुनपुरा थाना की पुलिस-प्रशासन से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है।IMG 20260909 233722

 

 

मौके पर मौजूद गायों के संबंध में प्रशासन को सूचना दे दी गई है। अब देखना होगा कि सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है। यदि पशुओं को बाहर भेजने की तैयारी की पुष्टि होती है, तो उनके परिवहन, मालिकाना हक और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच महत्वपूर्ण होगी।

फिलहाल करीब 40से 50 गायें मौके पर मौजूद बताई जा रही हैं। प्रशासनिक टीम के पहुंचने और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला वास्तव में अवैध पशु परिवहन से जुड़ा है या इसके पीछे कोई अन्य स्थिति है।

नोट: इस मामले में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन की जांच और कार्रवाई के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ में समस्याओं और मांगों को लेकर भाकियू टिकैत की अधिकारियों से हुई त्रिपक्षीय वार्ता
Moradabad09 Sep

कांठ में समस्याओं और मांगों को लेकर भाकियू टिकैत की अधिकारियों से हुई त्रिपक्षीय वार्ता

कांठ में भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन की त्रिपक्षीय वार्ता बुधवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावियों और सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को किया सम्मानित
Moradabad09 Sep

कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावियों और सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को किया सम्मानित

भारत विकास परिषद के प्रांतीय आह्वान पर परिषद की कांठ शाखा के तत्वावधान में बुधवार को नगर स्थित…

पूरी खबर पढ़ें →
झांसी महानगर स्थित विकास भवन सभागार में 09वें राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
Jhansi09 Sep

झांसी महानगर स्थित विकास भवन सभागार में 09वें राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

देश को कुपोषण मुक्त बनाने और एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!