A2Z सभी खबर सभी जिले की
ग्राम सेवा शिविर में वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान दूदाराम को मिला पुश्तैनी मकान का पट्टा’
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ग्राम सेवा शिविर में वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
दूदाराम को मिला पुश्तैनी मकान का पट्टा’
पाली, 6 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्राम सेवा शिविर-2026 (फॉलोअप) के तहत आमजन की लंबित समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में पाली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सोड़ावास में आयोजित ग्राम सेवा शिविर के दौरान दूदाराम पुत्र कूंपाराम, जाति सिरवी को उनके पुश्तैनी मकान का पट्टा प्रदान किया गया।
दूदाराम कई पीढ़ियों से अपने पुश्तैनी मकान में निवास कर रहे थे, किन्तु पारिवारिक कारणोंवश अब तक पट्टा जारी नहीं हो सका था। ग्राम पंचायत में आवेदन प्राप्त होने के पश्चात संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा नियमानुसार आवश्यक पैमाइश, अभिलेखों का परीक्षण तथा अन्य सभी औपचारिक कार्यवाहियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए पट्टा जारी किया गया।
ग्राम सेवा शिविर के दौरान पट्टा प्राप्त होने से लाभार्थी की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हुआ। पट्टा मिलने से उन्हें अपने आवास पर वैधानिक स्वामित्व प्राप्त होने के साथ ही भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा मिलेगी।
पट्टा प्राप्त करने पर दूदाराम ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जिला प्रशासन पाली को धन्यवाद दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।