82 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया भूमि पूजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_नगर पंचायत दुद्धी क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जेम्स स्कूल गेट से महावीर मोहल्ला होते हुए राजमन गुप्ता के घर तक लगभग ₹82 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का भूमि पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया।
भूमि पूजन के दौरान चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस सीसी सड़क के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव जैसी समस्याओं से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।
हालांकि, इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अपनी चिंता भी व्यक्त की। उनका कहना था कि हाल ही में नगर क्षेत्र में निर्मित कुछ सीसी सड़कें महज चार माह के भीतर ही क्षतिग्रस्त होने लगी हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मांग की कि नई सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाए तथा पूर्व में बनी सीसी सड़कों की भी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि जनधन का सदुपयोग सुनिश्चित हो सके।
भूमि पूजन कार्यक्रम में दीपक शाह, सुमित सोनी, वार्ड सभासद निरंजन, शाहिद, मोनू सिंह सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsUP के 5 तहसीलदार निलंबित ! 1-अमित यादव, तहसीलदार सण्डीला ,हरदोई। 2- कृष्ण कुमार मिश्रा, तहसीलदार, देवरिया। 3-…
पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ आपका एक ऐतिहासिक निर्णय से पीआरबी 112 के जवानों को तीन शिफ्ट में यानी 8 घंटे की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News(SD) सुरक्षित UP, तेज़ रिस्पॉन्स: UP 112 को मिलेंगे 425 नए वाहन. आपातकालीन सेवा होगी और तेज़: UP…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद बस्ती फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।