सर्पदंश के बाद अस्पताल पहुंचने में हुई देरी, नागेंद्र यादव की मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सगमा/विंढमगंज (सोनभद्र): विंढमगंज थाना क्षेत्र के धुमा गांव निवासी 46 वर्षीय नागेंद्र यादव की विषैले सर्प के डसने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नागेंद्र यादव को किसी विषैले सांप ने डस लिया।

सर्पदंश के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में करीब डेढ़ से दो घंटे तक इधर-उधर भटकते रहे। समय पर उचित चिकित्सा नहीं मिलने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। जब परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी लेकर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। नागेंद्र यादव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsकुएं में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से कोइंदी गांव में सनसनी कई दिनों से लापता थी 50…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया माननीय राज्यपाल का स्वागत…
पूरी खबर पढ़ें →
रांची। झारखंड में राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने और संशोधन कराने वालों के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड में राशन कार्ड बनवाने और संशोधन की प्रक्रिया सख्त हो गई है। 6 दस्तावेज, हर सदस्य का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।